• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rudraprayag's Anjali Benjwal passed the Uttarakhand Higher Judicial Service exam! After being a lawyer, she will now become a judge, achieved a big position through hard work

उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग की अंजली बेंजवाल ने पास की उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा की परीक्षा! वकील के बाद अब बनेंगी जज, कड़ी मेहनत से पाया बड़ा मुकाम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 05, 2023 06:01 AM
 Uttarakhand: Rudraprayag's Anjali Benjwal passed the Uttarakhand Higher Judicial Service exam! After being a lawyer, she will now become a judge, achieved a big position through hard work

देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में अंजली बेंजवाल बहुगुणा का चयन हुआ है। अंजलि ने विपरीत परिस्थितियों में यह मुकाम हासिल किया है। अंजलि का मायका रुद्रप्रयाग ज़िले के बेंजजी में है और ससुराल पौड़ी के बलोड़ी में है। अंजली को मिली इस सफलता पर परिजनों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। अंजली साक्षात्कार के समय अपनी 1 माह की बच्ची के साथ नैनीताल की ठंड में साक्षात्कार के लिए गईं और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। बता दें कि उनके पिता कात्यायनी प्रसाद बेंजवाल हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता कार्य कर रही अंजली ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली से ही प्राप्त की है। उनके पति अतुल बहुगुणा भी उत्तराखंड हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता‌ कार्यरत हैं तथा वर्तमान में उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार की ओर से स्थाई अधिवक्ता के रूप में नियुक्त है। अंजली की इस सफलता पर परिवार वालों को नाज है और तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना है। 


संबंधित आलेख: