• Home
  • News
  • Uttarakhand: 'Safety wall' washed away in a single spell of rain! Road caves in at 'Paani Wala Bend'; Mussoorie-Dehradun route completely blocked.

उत्तराखण्डः एक ही बारिश में बह गई ‘सुरक्षा दीवार’! पानी वाले बैंड पर धंसी सड़क, मसूरी-देहरादून मार्ग पूरी तरह बंद

editor
  • Awaaz Desk
  • July 20, 2026 12:07 PM
Uttarakhand: 'Safety wall' washed away in a single spell of rain! Road caves in at 'Paani Wala Bend'; Mussoorie-Dehradun route completely blocked.

मसूरी। मानसून की पहली बड़ी बारिश ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित संवेदनशील पानी वाले बैंड की पोल खोल दी। सोमवार को हुए भारी भूस्खलन में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे जिला प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर मसूरी-देहरादून मार्ग को पूर्ण रूप से बंद करना पड़ा। पिछले वर्ष 2025 की आपदा के बाद इसी स्थान पर लाखों रुपये खर्च कर पुश्ता और सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन पहली ही तेज बारिश में निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त होने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ होता तो सड़क इतनी जल्दी नहीं टूटती। घटना के बाद पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत एवं सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। सड़क बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


संबंधित आलेख: