• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sarthak of Tehri got silver medal in International Karate Competition! The name of the state increased in Malaysia, there was an influx of congratulations

उत्तराखण्डः अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी के सार्थक को मिला रजत पदक! मलेशिया में बढ़ाया प्रदेश का नाम, बधाईयों का लगा तांता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 10, 2023 12:03 PM
Uttarakhand: Sarthak of Tehri got silver medal in International Karate Competition! The name of the state increased in Malaysia, there was an influx of congratulations

टिहरी। मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जनपद के सार्थक सेमवाल ने रजत पदक प्राप्त कर देश के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।  जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। विगत 3 से 5 मार्च 2023 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुई 12वीं कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तेहरान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सार्थक सेमवाल द्वारा पहले चक्र में इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया गया तथा फाइनल में एक कड़े मुकाबले में मलेशिया के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया। सार्थक वर्तमान में  श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में कराटे प्रशिक्षक श्री विश्वनाथ राजपूत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सार्थक की इस उपलब्धि पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, प्रीतम पंवार, शक्ति लाल शाह, विक्रम नेगी, सीमा कृषाली, राजेंद्र, विक्रम सिंह पवार, रोशन रतूड़ी, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, मनीष कुमार, केके मिश्रा, देवेंद्र नेगी, देवेंद्र राणा, शिवानी गुप्ता, नितिन डोगरा, अरशद आलम, रितु जैन, देर सिंह चौहान आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। 
 


संबंधित आलेख: