• Home
  • News
  • Uttarakhand: Serious allegations against a loan recovery agent in Rudrapur! A woman was lured into a hotel and exploited under the pretense of installment waivers. The victim's family filed a police complaint.

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में लोन वसूली एजेंट पर गंभीर आरोप! किश्त माफ करने का झांसा देकर महिला को होटल ले जाने और शोषण का मामला, पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी तहरीर

editor
  • Awaaz Desk
  • March 09, 2026 01:03 PM
Uttarakhand: Serious allegations against a loan recovery agent in Rudrapur! A woman was lured into a hotel and exploited under the pretense of installment waivers. The victim's family filed a police complaint.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में महिला को झांसा देकर उसकी आबरू लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 23 निवासी युवक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उन्होंने शांति विहार कॉलोनी स्थित एक फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रूपए का लोन लिया था। जिसकी हर माह की किश्त 1320 रूपए जानी थी। बताया कि उनके द्वारा तीन मासिक किश्तें कंपनी के वसूली एजेंट यूपी बरेली निवासी युवक को दे दी गई थी। बताया कि उक्त युवक किश्त की राशि लेने उसके घर आता था और विगत 2 फरवरी 2026 को उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर काशीपुर रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद उक्त युवक ने धमकी दी है कि अगर इस बारे में किसी से भी कुछ कहा तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित का कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद उक्त युवक ना तो किश्त लेने आया और न ही फोन रिसीव कर रहा है। कहा कि इस घटना के बाद उसकी पत्नी मानसिक तनाव से गुजर रही है। पीड़ित ने मामले में आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। 


संबंधित आलेख: