Uttarakhand: रिवाल्वर की सर्विस करने के दौरान दुकानदार को लगी गोली! अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रुद्रपुर। रुद्रपुर में सर्विस करने के दौरान रिवॉल्वर से निकली गोली लगने से एक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी पूरे मामले की जानकारी लेने रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। मामला उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर का है, जहां काशीपुर बाईपास स्थित फ्लाईओवर के नीचे बाजपुर गन हाउस पर आवास विकास शिव शक्तिविहार कॉलोनी निवासी भानु शर्मा जब अपनी रिवॉल्वर सर्विस करने के लिए पहुंचे तो दुकानदार ने रिवाल्वर सर्विस करने के बाद जब रिवाल्वर का ट्रायल लिया तो तभी सामने बैठे रिवाल्वर मलिक भानु शर्मा को गोली लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंचे, जहां भानु को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने भानु को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल रुद्रपुर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टयता मामला प्रशिक्षण पिस्तौल की सर्विस के बाद चली गोली से मौत का बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों द्वारा जो भी तहरीर पुलिस को दी जायेगी उसपर जांच के बाद कार्यवाही कि जायेगी।