• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sirmoli village of Pithoragarh got the status of the best tourist village in the country! Mallika Virdi awarded with Best Tourism Village Award

उत्तराखण्डः पिथौरागढ़ के सिरमोली गांव को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का दर्जा! मल्लिका विर्दी को Best Tourism Village Award से नवाजा

  • Awaaz Desk
  • September 28, 2023
Uttarakhand: Sirmoli village of Pithoragarh got the status of the best tourist village in the country! Mallika Virdi awarded with Best Tourism Village Award

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के सिरमोली गांव को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 के अवार्ड से नवाजा गया है। सरमोली गांव की मल्लिका विर्दी ने दिल्ली में इस पुरस्कार को लिया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरमोली को Best Tourism Village Award 2023 से नवाजा गया। इस पुरस्कार को सरमोली गांव की मल्लिका विर्दी ने लिया। पुरस्कार मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।

इस अवॉर्ड को लेते हुए मल्लिका विर्दी ने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र में नैतिक और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सालों से लोगों ने काम किया है। मुनस्यारी के लोगों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि ये उत्तराखंड मुनस्यारी और मुनस्यारी की महिलाओं के लिए गर्व की बात है।

मुनस्यारी की महिलाओं ने पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में बहुत मेहनत की है। बता दें कि सरमोली को पुरस्कार इसलिए दिया गया है क्योंकि यहां साल 2004 से पर्यटन और अन्य गतिविधियों को बढ़ाने का काम किया ज रहा है। सरमोली गांव बेहद ही खूबसूरत है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

यहां से हिमालय की कई पर्वत मालाएं पंचाचूली की चोटियों समेत कई ऊंचे ऊंचे पहाड़ और शान्त वादियों का नजारा देखते ही बनते हैं। सुंदर नजारों के कारण बाहर से आने वाले पर्यटक इसकी और खिंचे चले आते हैं। इसके साथ ही गांव में पर्यटकों को सुविधा देने के लिए कई होमस्टे बनाए गए हैं। गांव में 25 से ज्यादा होमस्टे हैं। जिन्हें गांव की महिलाएं ही चलाती हैं।


संबंधित आलेख: