• Home
  • News
  • Uttarakhand: Social worker honored with Teelu Rauteli award demanded the harshest punishment for the killers of Ankita! Also suggested counseling of working women

उत्तराखंड/चंपावत:तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित समाज सेविका ने की अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग!काम काजी महिलाओं की काउंसलिंग का भी दिया सुझाव

editor
  • Kanchan Verma
  • September 26, 2022 02:09 PM
Uttarakhand: Social worker honored with Teelu Rauteli award demanded the harshest punishment for the killers of Ankita! Also suggested counseling of working women

चंपावत-

अंकिता भंडारी हत्याकांड से पूरे उत्तराखंड में जनाक्रोश है विभिन्न संगठनों और आम जनता के द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में तीलू रौतेली पुरस्कार  से सम्मानित समाज सेविका रीता गहतोड़ी ने भी अंकिता की मौत पर डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी को ज्ञापन देकर अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है । रीता ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता का लापता होकर हत्या करना एक ह्दयविदारक घटना है, बेटी कोई वस्तु नहीं बल्कि जीती जागती एक इंसान है,उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा अहम है।अंकिता के साथ जो हुआ वो दूसरी बेटियों के साथ न हो इसके लिए अपराधियों को सख्त सजा देनी चाहिए ताकि दूसरे  आपराधिक प्रवृत्ति के लोग  बेटियों के साथ कुछ गलत करने की सोचे भी नही। इससे हमारी बेटियां पूरे देश में सुरक्षित रह कर आत्मनिर्भर बन सके। रीता ने आगे कहा कि काम - काजी महिलाओं की समय - समय पर काउंसिलिंग होनी चाहिए, जिससे उनकी परेशानियों को समझा जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि होटल , कोचिंग सेंटर , पर्यटक स्थल , रिसार्ट आदि में पुलिस की गश्त और जांच समय समय पर होनी चाहिए, जिससे कि अपराधियों के अपराध पर अंकुश लग सके।


आपको बता दें कि बीती 18 सितंबर को ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य और उसके दो मैनेजर ने मिलकर रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की बैराज में फेंककर हत्या इसीलिए कर दी थी क्योंकि अंकिता ने पुलकित आर्य की ग्राहकों के साथ सम्बंध बनाने की मांग को मना कर दिया था। अंकिता की हत्या के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही उत्तराखंड के सभी होटलों,गेस्ट हाऊस, होम स्टे इत्यादि में ताबड़तोड़ छापे भी पड़ रहे है। अंकिता की मौत के बाद पूरे उत्तराखंड में बेटियों की सुरक्षा को लेकर मजबूत कानून की भी मांग होने लगी है।


संबंधित आलेख: