• Home
  • News
  • Uttarakhand Special Task Force (STF) goes into action to protect Chardham pilgrims from online fraud! 250 fake websites blocked, search for criminals intensified.

चारधाम यात्रियों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए उत्तराखंड STF का एक्शन मोड! 250 फेक वेबसाइट्स ब्लॉक, अपराधियों की तलाश तेज

editor
  • Awaaz Desk
  • May 25, 2026 06:05 AM
Uttarakhand Special Task Force (STF) goes into action to protect Chardham pilgrims from online fraud! 250 fake websites blocked, search for criminals intensified.

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के पूर्व निर्देशों के बाद साइबर टीम यात्रा शुरू होने से पहले ही अलर्ट मोड पर है। अब तक एसटीएफ ने हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर चल रही लगभग 250 फर्जी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही यात्रियों को प्रलोभन देकर ठगने वाली 134 वेबसाइट्स के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि ये साइबर ठग मुख्य रूप से देश के एक-दो अन्य राज्यों से अपना गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। इन शातिरों पर कानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ की टीमें लगा दी गई हैं। एसटीएफ लगातार सोशल मीडिया, व्हाट्सएप नंबरों और नए फर्जी पेजों को ट्रेस कर रही है, ताकि उन्हें तुरंत इंटरनेट से हटाकर जांच के दायरे में लाया जा सके और श्रद्धालुओं को ठगी से बचाया जा सके।


संबंधित आलेख: