• Home
  • News
  • Uttarakhand: State Foundation Day celebrated with enthusiasm in Rudrapur! Colorful program organized in police line, guests enjoyed

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मना राज्य स्थापना दिवस! पुलिस लाइन में हुए रंगारंग कार्यक्रम, अतिथियों ने उठाया लुत्फ

editor
  • Awaaz Desk
  • November 09, 2023 11:11 AM
Uttarakhand: State Foundation Day celebrated with enthusiasm in Rudrapur! Colorful program organized in police line, guests enjoyed

रुद्रपुर। उत्तराखंड के 23वें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रुद्रपुर की पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ ही तमाम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा शिरकत की गई। विधायक शिव अरोरा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि रुद्रपुर की पुलिस लाइन में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान शहीदों को याद करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही रुद्रपुर की पुलिस लाइन में जनपद भर के तमाम विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और राज आंदोलनकारी को सम्मानित किया।


संबंधित आलेख: