• Home
  • News
  • Uttarakhand: Summer has arrived! Temperatures have risen from the plains to the mountains, with the weather expected to change in the coming days.

उत्तराखण्डः गर्मी ने दी दस्तक! मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वालों दिनों में बदलेगा मौसम

editor
  • Awaaz Desk
  • February 21, 2026 06:02 AM
Uttarakhand: Summer has arrived! Temperatures have risen from the plains to the mountains, with the weather expected to change in the coming days.

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। हांलाकि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। 


संबंधित आलेख: