• Home
  • News
  • Uttarakhand: The Governor paid tribute to the founder of Terai, Pandit Shukla! Many great personalities including ANM Deepa and Para Badminton player Manoj were

उत्तराखण्डः तराई के संस्थापक पंडित शुक्ल को राज्यपाल ने किया नमन! एएनएम दीपा व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सहित कई महानुभाव हुए सम्मानित

  • Awaaz24x7 Team
  • November 29, 2022
Uttarakhand: The Governor paid tribute to the founder of Terai, Pandit Shukla! Many great personalities including ANM Deepa and Para Badminton player Manoj were

रुद्रपुर। तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती पर आज रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में शिरकत की।

सबसे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने पंडित राम सुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल ने चिकित्सा, खेल, कृषि, उद्योग, धार्मिक और सामाजिक सहित कई अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया।

इस मौके पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य को लेकर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एएनएम दीपा जोशी को भी सम्मानित किया गया। एएनएम दीपा जोशी के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुलिस विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर कमलेश भट्ट, पूर्व आईएएस अधिकारी हरबंस चुघ, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को भी सम्मानित किया। 


संबंधित आलेख: