• Home
  • News
  • Uttarakhand: The weather will deteriorate again in Devbhoomi! Department issued orange alert, fear of rain and snowfall

उत्तराखण्डः देवभूमि में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, बारिश और बर्फबारी की आशंका

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 27, 2023 08:04 AM
 Uttarakhand: The weather will deteriorate again in Devbhoomi! Department issued orange alert, fear of rain and snowfall

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम  की मार पड़ने वाली है, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बताया कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड राज्य के जनपदों के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ बारिश/ बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर एवं इससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानी , कच्चे/असरक्षित मकानों में हल्का नकसान होना ,खुले में खड़े वाहन को क्षति पहुचना, ओलावष्टि वृक्षारोपण, बागवानी और खडी फसलो को नुकसान पहुचा सकती है ।खुले स्थानों पर ओलावष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते है। बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट से पहले ही उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालई क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है,गुरुवार को भी बद्रीनाथ, केदारनाथ, ॐ पर्वत, आदि कैलाश, पिंडारी, दारमा, मिलम में कहीं ज़्यादा तो कही कम बर्फबारी हुई है।


संबंधित आलेख: