• Home
  • News
  • Uttarakhand: Thieves are escalating in the Kichha area of ​​Udham Singh Nagar! Two houses were targeted late at night in Anandpur, but a dog's barking foiled one of the attacks.

उत्तराखण्डः ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में चोरों का बढ़ता आतंक! आनंदपुर में देर रात दो घरों को बनाया निशाना, कुत्ते के भौंकने से एक वारदात नाकाम

editor
  • Awaaz Desk
  • April 27, 2026 01:04 PM
Uttarakhand: Thieves are escalating in the Kichha area of ​​Udham Singh Nagar! Two houses were targeted late at night in Anandpur, but a dog's barking foiled one of the attacks.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन चोरी की वारदातों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला किच्छा क्षेत्र के आनंदपुर का है, यहां रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। हांलाकि एक घर के लोग जाग गए, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरे घर का ताला तोड़कर चोरों ने वहां उथल-पुथल की है। चोरी की वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। 

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात आनंदपुर गांव में तीन अज्ञात चोर राधे यादव के घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने दीवार के रास्ते घर में घुसने की कोशिश की और सीसीटीवी कैमरे को घुमा दिया। तभी घर में मौजूद कुत्ते को आभास हो गया और वह भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने पर मकान मालिक उठ गए और बाहर आकर देखा तो तीन अज्ञात लोग घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। हो-हल्ला होने पर तीनों चोर मौके से फरार हो गए। इस बीच कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गयी। तभी पता चला कि दूसरे घर जो फागू राजभर का है, वहां भी चोरी की घटना हुई है। बताया जाता है कि फागू राजभर यहां नहीं थे, इसी का फायदा उठाकर चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और पूरा सामान उलट-पुलट कर दिया। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि घर से क्या-क्या चोरी हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फागू यादव आज शाम तक यहां पहुंच सकते हैं, इसके बाद ही स्थिति क्लियर होगी। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दो माह पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी, बावजूद इसके चोरों के हौंसलें लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं भय का माहौल भी बना हुआ है। 

 


संबंधित आलेख: