• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragic accident in Gadappu forest of Haldwani! Car collides with tree, youth resident of Bajpur dies

उत्तराखण्डः हल्द्वानी के गड़प्पू जंगल में दर्दनाक हादसा! पेड़ से टकराई कार, बाजपुर निवासी युवक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • July 06, 2024 06:07 AM
Uttarakhand: Tragic accident in Gadappu forest of Haldwani! Car collides with tree, youth resident of Bajpur dies

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां शुक्रवार देर रात गड़प्पू जंगल में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर निवासी सुहैल अहमद उर्फ छोटू शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से कार से घर लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सुहैल के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


संबंधित आलेख: