• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragic road accident in the Mohan area of ​​Ramnagar! Bus hits motorcycle; young man from Almora dies.

उत्तराखण्डः रामनगर के मोहान क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा! बस ने बाइक को मारी टक्कर, अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • October 10, 2026 06:10 AM
Uttarakhand: Tragic road accident in the Mohan area of ​​Ramnagar! Bus hits motorcycle; young man from Almora dies.

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहान क्षेत्र में देर शाम गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक गौरव आर्या की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुष्कर राम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मृतक गौरव आर्या अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के निवासी थे। वह देर शाम अपने साथी पुष्कर राम, निवासी अजोली तल्ली, सल्ट के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोहान क्षेत्र से आगे चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप एक मोड़ पर उनकी बाइक की गढ़वाल यूजर्स की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ.सारिक ने बताया कि गौरव आर्या को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पुष्कर राम को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में घायल पुष्कर राम ने आरोप लगाया कि चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप मोड़ पर गढ़वाल यूजर्स की बस के चालक ने तेज गति से पास लेने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 24 वर्षीय गौरव आर्या की असमय मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। 


संबंधित आलेख: