• Home
  • News
  • Uttarakhand: Training camp completed at Forensic Science Lab Rudrapur! MLA Arora distributed DNA kit to the investigators, honored the employees

उत्तराखण्डः फारेंसिक साईंस लैब रुद्रपुर में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर! विधायक अरोरा ने विवेचकों को वितरित की डीएनए किट, कर्मचारियों को किया सम्मानित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 08, 2023 12:05 PM
Uttarakhand: Training camp completed at Forensic Science Lab Rudrapur! MLA Arora distributed DNA kit to the investigators, honored the employees

रुद्रपुर। फारेंसिक साईंस लैब रुद्रपुर में जिले के विवेचनाधिकारियों को Sexual Assault evidence collection kit / D.N.A kit के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया। इस दौरान विधायक अरोरा ने विवेचकों को डीएनए किट वितरित किए। उन्होंने लैब में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान कार्यालय के नवनिर्मित गैराज का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक अरोरा ने लैब के कार्यों की सराहना की। उन्होंने मिट्टी भरान के लिए पांच लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की। वहीं उन्होंने कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साईंस आज अपराधियों को सजा दिलाने का एकमात्र टूल है, जिससे अपराधी बच नहीं सकते। इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने डीएनए किट का धरातल पर उपयोग कर अपरोधों के अनावरण में इसका उपयोग कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करने की बात कही गयी। वहीं संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण द्वारा प्रशिक्षण देते हुए कहा कि किट का धरातल पर उपयोग कर विवेचनाधिकारियों को इसके कारगर इस्तेमाल के लिए पूरी जानकारी दी गयी है। इस दौरान निरीक्षक संजय जोशी एवं उप निरीक्षक पुनीता बलोदी द्वारा किट का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, लता, दीपक शर्मा, दीपांशु आदि मौजूद रहे। 



संबंधित आलेख: