• Home
  • News
  • Uttarakhand: Truck moving on Badrinath Highway becomes ball of fire

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर चलता ट्रक बना आग का गोला

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 10, 2023 12:10 PM
Uttarakhand: Truck moving on Badrinath Highway becomes ball of fire

श्रीनगर में बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से जोशीमठ जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया हादसे में चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है।  थाना देवप्रयाग प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि संभवतया शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक के डैश बोर्ड और इंजन में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि अटालीगंगा में वीआईपी ड्यूटी में तैनात फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और चालक भी पूरी तरह से सुरक्षित है। 


संबंधित आलेख: