• Home
  • News
  • Uttarakhand: Two internet company engineers found unconscious in a generator room in Dehradun! They died before reaching the hospital; suspected death by gas suffocation.

उत्तराखण्डः देहरादून में जेनरेटर रूम में अचेत मिले इंटरनेट कंपनी के दो इंजीनियर! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

editor
  • Awaaz Desk
  • October 01, 2026 08:10 AM
Uttarakhand: Two internet company engineers found unconscious in a generator room in Dehradun! They died before reaching the hospital; suspected death by gas suffocation.

देहरादून। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिंधु सेंटर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जेनरेटर रूम में दो इंजीनियर अचेत अवस्था में मिले। बुधवार को गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जेनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, घटना ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ी है। दोनों मृतक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम देखते थे। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की रात करीब 12ः30 बजे कंपनी में तकनीकी समस्या आई थी। इसके बाद दोनों इंजीनियर समस्या का निरीक्षण करने के लिए जेनरेटर रूम में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय बिजली नहीं थी, जिसके चलते जेनरेटर चलाया गया। इसके बाद दोनों इंजीनियर जेनरेटर रूम में ही सो गए। बुधवार सुबह जब गार्ड वहां पहुंचा तो दोनों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद गार्ड ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह निवासी हरिद्वार और 26 वर्षीय लवकुश पुत्र रामसागर निवासी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दोनों इंजीनियरों की मौत जेनरेटर से निकलने वाली गैस के कारण दम घुटने से होने की आशंका है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों इंजीनियर रात में कंपनी की तकनीकी समस्या देखने के लिए जेनरेटर रूम में गए थे। बिजली नहीं होने के कारण जेनरेटर चलाया गया था। इसके बाद दोनों उसी कमरे में सो गए। अगले दिन गार्ड ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो पूरे मामले की जानकारी सामने आई।


संबंधित आलेख: