• Home
  • News
  • Uttarakhand: Union Minister of State for Defense Bhatt's statement in the Joshimath landslide case! People should keep morale, Prime Minister and Home Minister are monitoring

उत्तराखण्डः जोशीमठ भू-धंसाव मामले में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट का बयान! मनोबल बनाएं रखें लोग, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर रहे मानिटरिंग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 08, 2023 11:01 AM
Uttarakhand: Union Minister of State for Defense Bhatt's statement in the Joshimath landslide case! People should keep morale, Prime Minister and Home Minister are monitoring

हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ को लेकर अपने बयान में कहा है कि इस स्थिति से हम पूरी तरह तैयार हैं और हर संभव किसी भी मदद के लिए हमारे द्वारा टीमें तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंभीरता दिखाकर विस्थापन से लेकर राहत कार्यों और भविष्य में जोशीमठ को किस तरह बचाया जाए इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने एक बैठक लेकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया है।
श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद इस स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रह मंत्री भी इस स्थिति को संभाले हुए हैं सारे लोग इस बात से अस्वस्थ हैं कि किसी भी चीज की कमी कहीं होनी नहीं दी जाएगी। इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन की टीमें भी सहयोग के लिए लगाई गई है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। श्री भट्ट ने लोगों से मनोबल बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हम इस प्राकृतिक आपदा पर जल्दी ही नियंत्रण पा लेंगे।


संबंधित आलेख: