उत्तराखण्डः राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ भारत सरकार द्वारा सम्मानित किए गए वैद्य विनय शर्मा! जन्मदिन पर समर वैली स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मिला लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार
देहरादून। आयुर्वेद जगत के जाने-माने 98 वर्षीय वैद्य विनय शर्मा के जन्म दिवस पर डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि नेशनल कमीशन फार इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन के एग्जीक्यूटिव मैम्बर एवं चेयरमैन एथिक्स एण्ड रजिस्ट्रेशन बोर्ड भारत सरकार डॉ. राकेश शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ आयुष मंत्रालय एवं सलाहकार आयुष मंत्रालय भारत सरकार डॉ. कोस्तुभ उपाध्याय ने आयुर्वेद जगत में ऐतिहासिक कार्य के लिए वैद्य विनय शर्मा को सर्वोच्च लाइफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ. उपाध्याय द्वारा विनय शर्मा के द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं रचित पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 50 के दशक में गुरु-शिष्य परंपरा में सीखी हुई चिकित्सा के द्वारा वैध शर्मा ने आयुर्वेद ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया, जिसको सम्पूर्ण आयुर्वेद जगत सदैव अविस्मरणीय रखेगा। डॉ. राकेश शर्मा द्वारा वैद्य विनय शर्मा के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि अपने जीवन में आयुर्वेद का पालन करने वाले ऐसे मनिषियों का जीवन सदैव निःरोग रहा और समाज में वसुदैव कुटुम्ब की भावना का पालन कर आयुर्वेद के क्षेत्र में समाजसेवा कर उजियारा फैलाने का काम किया, जिससे आज के युग में आयुर्वेद पर ऐतिहासिक कार्य किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एण्ड रिसर्च के निदेशक डॉ. सतेन्द्र कुमार, डॉ. राजीव शर्मा, दुर्गा वर्मा, रमा सभरवाल, प्राचार्या डॉ. सिमरन, पूर्व निदेशक डॉ. पूजा भारद्वाज, भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल, डॉ. प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।