• Home
  • News
  • Uttarakhand: Vehicles turn deadly in Udham Singh Nagar! 11 people lose their lives within 24 hours; grief descends upon many families.

उत्तराखण्डः ऊधमसिंह नगर में मौत बनकर दौड़े वाहन! 24 घंटे में 11 लोगों की गई जान, कई परिवारों में पसरा मातम

editor
  • Awaaz Desk
  • October 21, 2026 07:10 AM
Uttarakhand: Vehicles turn deadly in Udham Singh Nagar! 11 people lose their lives within 24 hours; grief descends upon many families.

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हादसों और अन्य घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में जिले में 24 घंटे के भीतर 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गावा चौक पर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बलजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बलजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और बेटे के साथ दशहरा मेले से घर लौट रहे थे। दुर्घटना में 44 वर्षीय गुरमीत कौर की मौत हो गई। परिवार मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला बताया गया है। वहीं, शिमला पिस्तौर क्षेत्र में डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण दिनेशपुर निवासी 18 वर्षीय सुजल और 25 वर्षीय समीर मंडल की मौत हो गई। दोनों बाइक से किच्छा की ओर जा रहे थे। इधर चन्दोला होम्योपैथी कॉलेज के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय लालता प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके साथी जंगबहादुर घायल हो गए। दोनों उत्तर प्रदेश के बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी तरह, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 28 वर्षीय दिशांत सरकार दुर्गा पूजा का मेला देखने दिनेशपुर के हरिदासपुर गए थे। रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। गदरपुर में भी 28 वर्षीय रघुवीर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। बताया गया है कि रघुवीर के घर में बेटे का जन्म हुआ था और वह सुशीला तिवारी अस्पताल खाना लेकर जा रहे थे। अन्य घटनाओं में शांतिपुरी निवासी 55 वर्षीय नरी राम की जहर खाने के बाद उपचार के दौरान मेडिसिटी अस्पताल में मौत हो गई। ट्रांजिट कैंप निवासी 52 वर्षीय श्याम सुंदर की हुंडई शोरूम में पेंटिंग का काम करते समय छत से गिरने के कारण मौत हो गई। बाजपुर के बैरिया निवासी 61 वर्षीय राजपाल शरण की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, खटीमा के कंजाबाग निवासी 32 वर्षीय नवीस का शव लालपुर में सड़क किनारे मिला। वह लालपुर में किराये पर रहते थे।
 


संबंधित आलेख: