• Home
  • News
  • Uttarakhand: Vice Chancellor Prof. Satpal Singh Bisht will be honored with lifetime achievement award! The ceremony will be held in Delhi on 31st July

उत्तराखण्डः आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित होंगे कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट! 31 जुलाई को दिल्ली में होगा समारोह

  • Awaaz Desk
  • July 23, 2025
Uttarakhand: Vice Chancellor Prof. Satpal Singh Bisht will be honored with lifetime achievement award! The ceremony will be held in Delhi on 31st July

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें विशिष्ट कार्यों को संपादित करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। 
भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष संसदीय सेवा, सरकारी सेवा, शिक्षा, खेल, कला-संस्कृति, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, विज्ञान एवं तकनीक औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों को सम्मानित करता आया है। इस वर्ष 11 राज्यों के विशेष कार्य करने विभूतियों को सम्मान दिया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड राज्य से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को शिक्षा जगत में बेहतर कार्य करने एवं नवाचार अपनाने को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। कुलपति प्रो. बिष्ट को आगामी 31 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत युवा सम्मान समारोह में आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन के महासचिव डॉक्टर संदेश यादव ने सम्मान की घोषणा करते हुए इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है।


संबंधित आलेख: