• Home
  • News
  • Uttarakhand: Viral video of fight raised political temperature! Congress opens front against Finance Minister Aggarwal, protests across the state amid sloganeering

उत्तराखण्डः मारपीट के वायरल वीडियो ने चढ़ाया सियासी पारा! वित्तमंत्री अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रदेशभर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 03, 2023 11:05 AM
Uttarakhand: Viral video of fight raised political temperature! Congress opens front against Finance Minister Aggarwal, protests across the state amid sloganeering

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस इस मामले में सरकार को घेरने में लगी हुई है। पार्टी ने इसे सीधे आम आदमी पर सत्ता का हमला बताया है। आज प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए माहरा ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह के कृत्य किसी भी सूरत में शोभा नहीं देते हैं। माहरा ने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कोई सड़क छाप या ऐरा गेरा व्यक्ति नहीं हैं, वह विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर रह चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शहरी विकास व वित्त मंत्री हैं। ऐसे में उनसे समाज के एक जिम्मेदार सुलझे हुए और परिपक्व बर्ताव की अपेक्षा की जाती है। करन माहरा ने अंदेशा जताया कि हर बार की तरह इस बार भी भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर देगा, क्योंकि भाजपाइयों का सौ खून माफ है। इधर, पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।


संबंधित आलेख: