• Home
  • News
  • Uttarakhand: Weather changes mood! Snowfall in Chamoli and higher elevations, rain expected in the plains.

उत्तराखंडः मौसम ने बदला मिजाज! चमोली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी जिलों में बारिश की संभावना

editor
  • Awaaz Desk
  • April 06, 2026 12:04 PM
Uttarakhand: Weather changes mood! Snowfall in Chamoli and higher elevations, rain expected in the plains.

चमोली। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। आज सोमवार दोपहर बाद चमोली में बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। बर्फबारी और बारिश से पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रविवार 12 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कल मंगलवार 7 अप्रैल और बुधवार 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में ही बारिश होने की संभावना है, इसलिए इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी। इन जिलों में 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के शेष 8 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अन्य पहाड़ी जिलों में भी 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं शनिवार 11 अप्रैल और रविवार 12 अप्रैल को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिन में उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। उसके अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गयी है।


संबंधित आलेख: