• Home
  • News
  • Uttarakhand: Weather takes a U-turn from the hills to the plains! Hailstorms shatter vehicle windshields in Haridwar; hail also reported in Udham Singh Nagar.

उत्तराखण्डः पहाड़ से मैदान तक मौसम का यू-टर्न! हरिद्वार में ओलावृष्टि से टूटी गाड़ियों की विंडशील्ड, ऊधम सिंह नगर में भी पड़े ओले

editor
  • Awaaz Desk
  • October 09, 2026 08:10 AM
Uttarakhand: Weather takes a U-turn from the hills to the plains! Hailstorms shatter vehicle windshields in Haridwar; hail also reported in Udham Singh Nagar.

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हरिद्वार में शुक्रवार को तेज हवाओं और बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई। ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में भी ओले गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं, रामनगर में बारिश के दौरान कानिया चौराहे पर एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी उसके नीचे दब गई, जबकि पास में लगा फल का ठेला भी क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि ठेला संचालक ने पेड़ गिरते देख समय रहते वहां से हटकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया। हरिद्वार में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन करीब साढ़े दस बजे के बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं और कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग बारिश और ओलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आए। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है।  हरिद्वार के अलावा ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओले गिरने से मौसम में बदलाव महसूस किया गया। 

रामनगर में शुक्रवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कानिया चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। भारी-भरकम पेड़ की चपेट में बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी आ गई, जो उसके तने के नीचे दब गई। वहीं, पास में लगा फल का ठेला भी पेड़ की चपेट में आ गया। घटना के समय फल ठेला संचालक मौके पर मौजूद था। उसने पेड़ को गिरते देखा तो तुरंत वहां से हट गया और अपनी जान बचाने में सफल रहा। यदि वह समय रहते वहां से नहीं हटता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। विशालकाय पेड़ के सड़क पर गिरने के बाद कानिया चौराहे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ के नीचे स्कूटी दबने और फल के ठेले के चपेट में आने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। पेड़ हटाए जाने के बाद यातायात बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की गई।


संबंधित आलेख: