• Home
  • News
  • Uttarakhand: Weather transforms the scene at Kedarnath Dham! Dense fog and mist envelop the area; administration on high alert.

उत्तराखण्डः केदारनाथ धाम में मौसम ने बदली तस्वीर! चारों ओर छाया घना कोहरा और धुंध, प्रशासन अलर्ट मोड पर

editor
  • Awaaz Desk
  • July 25, 2026 08:07 AM
Uttarakhand: Weather transforms the scene at Kedarnath Dham! Dense fog and mist envelop the area; administration on high alert.

रुद्रप्रयाग। मानसूनी मौसम के बीच बाबा केदार का धाम आज घने कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटा नजर आया। मौसम की मार के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और आपदा कंट्रोल रूम के जरिए यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाबा केदार के धाम में इन दिनों सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। चारों ओर फैली धुंध के बीच मंदिर परिसर का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है, लेकिन लगातार बदलते मौसम का असर यात्रा पर भी साफ नजर आ रहा है। पहले जहां धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलती थीं, वहीं अब सीमित संख्या में ही यात्री बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। मानसून के चलते बीच.बीच में हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण कई श्रद्धालु यात्रा टाल रहे हैं। इसके बावजूद केदारनाथ यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां यात्रा मार्ग पर पूरी तरह तैनात हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। यात्रा मार्ग, मौसम की स्थिति, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


संबंधित आलेख: