• Home
  • News
  • Uttarakhand: When the rain created havoc, CM Dhami arrived among the victims riding on JCB! Instructions given to the officers to be alert for 24 hours, see the wounds of the disaster in the pictures

उत्तराखण्डः बारिश ने कहर मचाया तो जेसीबी पर सवार होकर पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी! अधिकारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, तस्वीरों में देखें आपदा के जख्म

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 20, 2022 10:08 AM
 Uttarakhand: When the rain created havoc, CM Dhami arrived among the victims riding on JCB! Instructions given to the officers to be alert for 24 hours, see the wounds of the disaster in the pictures

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश से आई आपदा के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मालदेवता में थानो, कुमाल्डा व उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वह जेसीबी में सवार होकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों का हाल जाना।

इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बता दें कि उत्तराखण्ड में बादल फटने से देहरादून, पौड़ी और टिहरी में खासा नुकसान हुआ है। इस दौरान चार लोगों की मौत होने की खबर भी सामने आई है हांलाकि मौतों की संख्या बढ़ या घट भी सकती है। फिलहाल प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। सीएम धामी स्वयं पल-पल अपडेट ले रहे हैं और अधिकारियों से हर स्तर पर आपदा प्रभावितों की मदद करने की बात कही जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। कहा कि उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायक अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्टेट के हेलीकाप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।


संबंधित आलेख: