• Home
  • News
  • Uttarakhand: Why don't you take advantage of this right? There is a chance to study in private schools for free! 47 percent of RTE seats in Uttarakhand are vacant, click on the link to know the last date of application

उत्तराखंड:इस अधिकार का फायदा क्यों नही उठाते आप?प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई करने का मौका!उत्तराखंड में आरटीई की 47 प्रतिशत सीटें है खाली,आपके जिले में है कितनी सीटें खाली,आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, लिंक में क्लिक करें

editor
  • Kanchan Verma
  • July 02, 2022 09:07 AM
Uttarakhand: Why don't you take advantage of this right? There is a chance to study in private schools for free! 47 percent of RTE seats in Uttarakhand are vacant, click on the link to know the last date of application

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों में 47 फीसदी से भी ज़्यादा सीटे खाली है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई करने का मौका मिलता है।
हिंदुस्तान की रिपोर्ट की माने तो 33672 में से 17662 सीटों पर ही प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन हो पाए है,बाकी सीटें अब भी खाली है।
इन खाली सीटों को भरने के लिए 5 अगस्त से दोबारा आवेदन शुरू होने जा रहे है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
उत्तराखंड के इन जिलों में इतनी सीटें खाली है।

जिला रिक्त सीटें

नैनीताल 1170

अल्मोड़ा 788

बागेश्वर 423

चमोली 479

चंपावत 167

देहरादून 1214

हरिद्वार 5136

पौड़ी 1241

पिथौरागढ़ 819

रुद्रप्रयाग 525

टिहरी 1157

ऊधम सिंह नगर 2713

उत्तरकाशी 400

आपको बता दे कि आरटीई के तहत सत्र 2022-23 के लिए लाटरी के आधार पर बच्चों का चयन कर लिया गया है, लेकिन अब भी प्रदेश में 16010 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में अपर राज्य परियोजना निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी को पत्र जारी कर दूसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
इसके तहत ऐसे छात्र जिनके आवेदन पत्र प्रथम चरण में किसी त्रुटि के कारण निरस्त हो गए थे। वे इसमें सुधार कर सकते हैं। साथ स्कूलों का नया विकल्प भर सकते हैं। आनलाइन पोर्टल पर नए विद्यालयों के पंजीकरण की तिथि भी 20 जुलाई तक निर्धारित की गई है। जबकि दूसरे चरण की लाटरी प्रक्रिया पांच सितंबर और परिणाम छह सितंबर को आएंगे। प्रवेश प्रक्रिया आठ सितंबर से शुरू होगी।


संबंधित आलेख: