उत्तराखंड:मुंबई से अपने घर वापस आ रही है आमा!वायरल वीडियो के बाद सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने ढूँढ निकाला आमा को!हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने बनाई थी वायरल वीडियो
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में उत्तराखंड की बूढ़ी आमा की एक वीडियो वायरल हो रही है जो हल्द्वानी निवासी एक पंजाबी व्यक्ति ने मुंबई में आमा को दर दर भटकते हुए देखकर बनाई थी। व्यक्ति आमा से पहाड़ी भाषा मे बात कर उन्हें जल्द उत्तराखंड भेजने का दिलासा देते हुए बोलता नजर आ रहा था। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गया और उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक भी जा पहुंचा।जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर SSP अल्मोड़ा ने मुंबई के लिए टीम को रवाना की थी।
उत्तराखंड पुलिस टीम द्वारा आमा को सफलतापूर्वक तलाश लिया गया और अब उन्हें अल्मोड़ा वापस लाया जा रहा है।पुलिस टीम काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर 11 जनवरी को मुम्बई पहुच गयी थी। मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था की सहायता से माता जी (अम्मा) की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन- रात तलाश में जुटी रही।
पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और लगातार अलग-अलग स्थानों बोरीवली, कांदिवली, मलाड में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर/ लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास किये गये।

अल्मोड़ा पुलिस टीम,स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था के विगत 3 दिनों से दिन- रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 14 जनवरी को पुलिस टीमों द्वारा आमा को सकुशल तलाश कर लिया गया है। आमा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बाद मुंबई से अल्मोड़ा लाने की कार्यवाही की जा रही है।