• Home
  • News
  • Uttarakhand/Extreme Cold Conditions: Rivers and waterfalls freeze in Badrinath Dham in severe cold! Tap pipes started freezing! See the condition of rivers and waterfalls in photos

उत्तराखंड/Extreme Cold Conditions:कड़कड़ाती ठंड में बद्रीनाथ धाम में नदियां और झरने हुए Freeze!नल के पाइप भी जमने लगे!फोटोज में देखिए नदियों और झरनों के हाल

editor
  • Kanchan Verma
  • December 01, 2022 12:12 PM
Uttarakhand/Extreme Cold Conditions: Rivers and waterfalls freeze in Badrinath Dham in severe cold! Tap pipes started freezing! See the condition of rivers and waterfalls in photos

उत्तराखंड:1/12/2022

पूरे उत्तराखंड में शीतलहर बढ़ने से खासकर पहाड़ो में हर दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वही बद्री विशाल के कपाट बंद भी शीतकालीन सत्र में हो गए हैं। बद्रीनाथ का तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है जिसके चलते धाम में ऋषि गंगा की धारा जम गई है। यहां हर साल ठंड बढ़ने पर तापमान माइनस डिग्री तक चला जाता है जिसकी वजह से नदी झरने भी जम जाते हैं।

पहाड़ो से गिरने वाले झरने तक जम गए है। बद्रीनाथ धाम के स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड इस कदर बढ़ गयी है कि पानी के नल तक जमने लगे है।सुबह नलों के उपर बर्फ का आकार दिखाई देता है, यानी कि पानी पूर्ण तरीके से जमकर बंद हो जाता है।

आपको बता दें कि बद्रीनाथ धाम में इन दिनों उत्तराखंड पुलिस के जवान बीकेटीसी के कर्मचारियों के साथ मास्टरप्लान के कार्य करने वाली कार्यदाई संस्थाओं के मजदूर कार्य कर रहे हैं,और ठंड बढ़ने के साथ ही मजदूरों के लिए भी खासी परेशानी शुरू हो गयी है।

पहाड़ों में लगातार ठंड बढ़ने से सबसे बड़ी दिक्कत, पानी जमने की होती है जिससे घाटी के लोगों को मौसम की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। घाटी के लोगों को सलाह दी गयी है कि वो बेवजह आउटडोर न जाएं,गीले या नमी वाले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें और गुनगुने पानी का सेवन करें। साथ ही धूप निकलने पर जितना हो सके धूप तापे,और भोजन में गर्म पदार्थ ज़्यादा ले।

 

 

फ़ोटो साभार:गूगल


संबंधित आलेख: