• Home
  • News
  • Uttarakhand's Bitcoin fraud scandal: ED tightens its grip on a multi-crore investment scam! Simultaneous raids on Hemant Sharma's locations in Dehradun, Delhi, and Roorkee.

उत्तराखण्ड में बिटकॉइन ठगी का बड़ा खुलासाः करोड़ों के निवेश घोटाले में ईडी का शिकंजा! देहरादून, दिल्ली और रुड़की में हेमंत शर्मा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

editor
  • Awaaz Desk
  • April 23, 2026 01:04 PM
Uttarakhand's Bitcoin fraud scandal: ED tightens its grip on a multi-crore investment scam! Simultaneous raids on Hemant Sharma's locations in Dehradun, Delhi, and Roorkee.

देहरादून। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में सामने आए बिटकॉइन निवेश घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को ईडी की टीम ने देहरादून, दिल्ली और रुड़की सहित तीन शहरों में एक साथ छापेमारी कर आरोपित हेमंत मोहन शर्मा के ठिकानों को खंगाला। जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा पर लोगों को बिटकॉइन में निवेश का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पीड़ितों की शिकायत के बाद दिनेशपुर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर था और उसके खिलाफ आर्थिक अपराधों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। इससे पहले भी ईडी आरोपी की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। इसी क्रम में 23 अप्रैल को ईडी की टीम ने देहरादून के मोहिनी रोड स्थित हेमंत शर्मा के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया है, जिनकी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस घोटाले में बड़ी संख्या में निवेशकों के ठगे जाने की आशंका है। जांच एजेंसियां पीड़ितों से संपर्क कर रही हैं और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


संबंधित आलेख: