• Home
  • News
  • Uttarakhand/Udham Singh Nagar: Shameful! Came to condole the death, after getting a chance, raped a nursing student going home from the hospital, questions raised again on the safety of daughters

उत्तराखंड/उधमसिंह नगर:शर्मनाक!आये थे मौत का शोक मनाने,मौका पाकर अस्पताल से घर जा रही नर्सिंग की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म,बेटियों की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

editor
  • Kanchan Verma
  • December 02, 2022 02:12 PM
Uttarakhand/Udham Singh Nagar: Shameful! Came to condole the death, after getting a chance, raped a nursing student going home from the hospital, questions raised again on the safety of daughters

उधमसिंह नगर:2/12/2022

उधमसिंह नगर में बेखौफ युवकों ने बेटी बचाओ अभियान की धज्जियां उड़ाई,और नर्सिंग की छात्रा के साथ ज़बरन दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
घटना उधमसिंह नगर के काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र की है। जीएनएम का कोर्स कर रही एक स्टूडेंट जो कि काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही है  29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे अस्पताल से घर लौट रही थी,अंधेरा बढ़ने की वजह से उसे डर लगने लगा तो उसने अपने एक मित्र को बुला लिया। छात्रा द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक जब वो अपने मित्र के साथ बाइक पर घर लौट रही थी तब अचानक रास्ते मे उनको दो युवकों ने ज़बरदस्ती रोक लिया और बदतमीजी करने लगे। उन दोनों युवको ने छात्रा के मित्र को डरा धमका कर भगा दिया और छात्रा को बाइक में बैठाकर जसपुर के पास जंगलों के पास गन्ने के खेत मे लेजा कर दुष्कर्म किया। छात्रा ने तहरीर में कहा कि दोनों युवक शराब पीते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। जब एक उसके साथ दुष्कर्म करता तो दूसरा खेत के बाहर खड़ा हो जाता ताकि कोई आता दिखता तो अलर्ट कर देता। 
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने घटना की शिकायत उसी दिन बदनामी के डर की वजह से नही की। लेकिन जब परिजनों ने हौसला बढ़ाया और सहमति दी तब आरोपियों के खिलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाने आयी। 
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये दो आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर तेहरवीं में आये थे। आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी और जसवंत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है ये दोनों उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के रहने वाले हैं।


संबंधित आलेख: