वैशाली ठक्कर सुसाइड केसः मुझे माफ करना, मैं छोड़कर जा रही हूं! सुसाइड नोट में कई चौकाने वाले खुलासे, आखिर कौन है राहुल और दिशा?
नई दिल्ली। ‘मै छोड़ कर जा रही हूं आई लव यू पापा-मां, मुझे माफ करना- मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना। मुझे राहुल और दिशा ने 2.5 साल तक मेंटली टॉर्चर किया। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, मुझे माफ करना, मैं छोड़कर जा रही हूं। यह बात टीवी एक्ट्रेट वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखी है। इस सुसाइड नोट से कई चौकानें वाले खुलासे सामने आये हैं। वैशाली ने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने इस दंपती पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करने) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसे घर से ही पकड़ा। पुलिस को जब सुसाइड नोट मिला, तब राहुल घर में ही था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आपको याद होगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की संजना। या 'ससुराल सिमर का' शो वाली अंजलि भारद्वाज, जिसे निगेटिव रोल प्ले करने पर बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी मिल चुका है। दर्शक वैशाली को सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन 2 में भी देख चुके हैं। उनका आखिरी सीरियल रक्षाबंधन था। वैशाली (29) पिता हरभजन सिंह ठक्कर, निवासी तेजाजी नगर ने शनिवार रात में इंदौर के सांई बाग स्थित घर में अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने जो सुसाइड नोट वैशाली के घर से बरामद किया है, उसमें राहुल नवलानी का जिक्र है। वैशाली ने लिखा कि 'राहुल ने मुझे परेशान कर रखा है। उसने मेरी दोस्ती का फायदा उठाया। मुझे राहुल ने इस कदर परेशान किया कि मुझे आत्महत्या करना पड़ रही है। राहुल ने धोखे से मेरे फोटो ले लिए। फिर ये फोटो-वीडियो मेरे मंगेतर अभिनंदन (NRI डॉक्टर-व्यवसायी) को भेज दिए। इसके बाद वैशाली-अभिनंदन की सगाई टूट गई थी। वैशाली ने डायरी के आखिरी पन्ने में लिखा है कि पापा-भाई आपसे बहुत प्यार है, लेकिन राहुल और उस लड़की को सजा दिला देना। सुसाइड नोट के एक पन्ने पर 2.5 साल से ज्यादा परेशान होने का जिक्र भी वैशाली ने किया है।