जीत का जश्नः रुद्रपुर में भाजपा नेता धामी के कार्यालय पर हुआ मिष्ठान वितरण! जनता का जताया आभार
रुद्रपुर। रविवार को चार राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपाईयों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी इस जीत का असर देखने को मिल रहा है। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसी क्रम में पैरामाउंट एजुकेशनल एकेडमी एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द सिंह धामी के कार्यालय में जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री कोआर्डिनेटर रविंद्र सिंह धामी द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान रविन्द्र धामी ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है। कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा में अपना विश्वास जता रही है और तीन राज्यों की जीत ने ये साबित कर दिया कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा का परचम लहरायेगा। कार्यक्रम में पैरामाउंट एजुकेशनल एकेडमी हाई स्कूल की प्रधानाचार्या हुमा परवीन, मंजू जोशी, दुर्गेश रावत, मंजू देवी, विजय मेहरा आदि मौजूद थे।