• Home
  • News
  • Vigilance team raided the premises associated with Harak Singh.

विजिलेंस की टीम ने हरक सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 31, 2023 02:08 PM
Vigilance team raided the premises associated with Harak Singh.

कांग्रेस दिग्गज नेता और सूबे के पूर्व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। आज विजिलेंस की टीम ने हरक सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा, जिससे संस्थान में हड़कंप मच गया।
दरअसल आज विजिलेंस के सी ओ अनिल मनराल के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने सहसपुर के शंकरपुर में स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस संस्थान पर पूरे लाव लश्कर के साथ छापामारी की। बताया जा रहा है कि यह कॉलेज हरक सिंह के पुत्र तुषित रावत संचालित कर रहे हैं। बताया जा है कि कार्बेट नेशनल पार्क में हुए अवैध कटान और सरकारी संपत्तियों के प्राइवेट जगह इस्तेमाल होने के मामले को  लेकर विजिलेंस टीम ने हरक सिंह रावत से जुड़े इस संस्थान और एक पेट्रोल पंप पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।  जिसके चलते शंकरपुर के डीआईएमएस संस्थान में करीब चार घंटे चली इस जांच पड़ताल में छापामार टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर संस्थान से एक जनरेटर को बरामद कर सहसपुर थाना पहुंचाया गया है, जबकि मामले को लेकर अब भी जांच पड़ताल जारी है।


संबंधित आलेख: