• Home
  • News
  • Violent clash in Dehradun's Patel Nagar: Dispute between car and bike riders near Lalpul; panic ensues following rapid-fire shooting.

देहरादून के पटेलनगर में खूनी जंग: लालपुल के पास कार और बाइक सवारों में विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

editor
  • Tapas Vishwas
  • August 20, 2026 02:08 PM
Violent clash in Dehradun's Patel Nagar: Dispute between car and bike riders near Lalpul; panic ensues following rapid-fire shooting.

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्ततम पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार और बाइक सवारों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी कहासुनी के बाद कार सवार युवकों ने सड़क पर ही ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

 जानकारी के अनुसार, लालपुल के पास हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध कार और बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने गुस्से में आकर कार पर डंडा मार दिया। कार पर हमला होते ही उसमें सवार युवकों का आपा खो गया। उन्होंने बिना सोचे-समझे पिस्टल निकाली और बाइक सवारों पर निशाना साधते हुए कई राउंड फायर झोंक दिए। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके से कारतूस के खोल, फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।


संबंधित आलेख: