• Home
  • News
  • Viral message: The teacher said 'you will never be able to do anything! After passing 12th, the student gave such an answer, after reading which you will also say wow daughter...

वायरल मैसेजः टीचर ने कहा ‘तुम कभी कुछ नहीं कर पाओगी! 12वीं पास कर छात्रा ने दिया ऐसा जवाब, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे वाह बीटिया...

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 26, 2022 12:07 PM
Viral message: The teacher said 'you will never be able to do anything! After passing 12th, the student gave such an answer, after reading which you will also say wow daughter...

सोशल मीडिया पर इन दिनों टीचर और छात्रा का एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा अपने टीचर से कहती है कि हैलो मैम मैं 10वीं क्लास में आपकी स्टूडेंट थी, मैं ये मैसेज आपको इसलिए भेज रही हूं, क्योंकि आपने कहा था कि मैं चाहें कुछ भी कर लूं, मगर स्कूल पास नहीं कर पाउंगी। आपने मुझे हर तरह से मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की। छात्रा ने आगे लिखा है कि आज मैं 12वीं अच्छे ग्रेड से पास हो चुकी हूं। साथ ही मैं जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहती थी और जो कोर्स करना चाहती थी, वो भी कर रही हूं। मैंने ये मैसेज आपको शुक्रिया बोलने के लिए नहीं किया है, बल्कि ये बताने के लिए किया है कि मैंने वो कर दिखाया, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। आखिर में छात्रा लिखती है कि अगली बार, प्लीज़ लोगों के प्रति विनम्र बनिए। ख़ास तौर से उन स्टूडेंट्स के लिए जो आगे बढ़ने में आपकी मदद चाहते हैं।

यूं तो स्कूल की पुरानी यादें हमेशा ताजी रहती हैं और अक्सर इंसान अपने स्कूल के उन दिनों को याद करता है जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करता है, अपने साथ हुए कुछ हास्यात्मक पलों को याद कर वह मुस्कुराता है और भी कई बातें तो पुरानी यादों को ताजा करती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी यादें हमारे दिलो-दिमाग में बस जाती हैं, जिनसे पीछा नहीं छूटता और कुछ लोग उन्हीं यादों से सबक लेकर एक बेहतर जिंदगी बना लेते हैं जबकि कुछ लोग गलत राह पर भी चले जाते हैं, लेकिन इस छात्रा ने अपनी एक छोटी सी याद से न केवल अपनी जिन्दगी बना ली, बल्कि उन तमाम शिक्षकों को एक संदेश भी दिया जो हमेशा छात्रों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं।

लेकिन हैरानी की बात तो यहां तक है कि छात्रा द्वारा मैसेज भेजने के बाद टीचर भी टीचर को अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ और उसने जो जवाब दिया वो चौंकाने वाला है। टीचर ने मैसेज का जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी भी तुम्हारे पास होने का क्रेडिट लेना चाहती हूं। यह मैसेज कहां से है इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही आवाज 24X7 इसकी पुष्टि करता है। यह बात अलग है कि मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


संबंधित आलेख: