वायरल पोस्टः यहां ‘शराबियों और अपराधियों’ के लिए निकली नौकरी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विज्ञापन, करना होगा ये काम
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नौकरी के लिए एक ऐसा विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह जा रहा है। इस विज्ञापन में शराबियों और क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोगों को भर्ती करने की बात कही गई है। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के एक ग्रामीण पब ने विज्ञापन फेसबुक पर जारी किया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि स्टाफ मिलने में दिक्कत हो रही थी।
Weldborough Hotel ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किए विज्ञापन में लिखा है कि रसोई और फ्रंट-ऑफ-हाउस स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि कर्मचारी अतीत में क्रिमिनल रहे हों, ड्रग्स या शराब पीने की लत हो। होटल ने कहा है कि वो किसी को भी नौकरी पर रखने को तैयार है। खासतौर पर क्रिसमस सीजन के लिए। विज्ञापन में लिखा है, 'हम अधिक उपलब्धि हासिल किए लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनके पास अधिक प्रेशर वाले वातावरण में काम करने का अनुभव हो, जैसे गॉर्डन रामसे या हेस्टन ब्लूमेंथल के मामले में होता है।
खैर, हम किससे मजाक कर रहे हैं?' डेली स्टार ने गार्जियन की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया। लेकिन ये तब तक 1500 बार शेयर हो चुकी थी। इस पर हजारों लोग कमेंट कर चुके थे। एक यूजर ने इसे 'सबसे बढ़िया जॉब विज्ञापन' तक बताया। पब्लिकेशन ने दावा किया कि पोस्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद ही होटल के पास पांच आवेदन आए। यानी उसकी ये रणनीति काम कर गई। अब उसका कहना है कि क्रिसमस के बाद भी पब खुला रहेगा।