• Home
  • News
  • Viral Video: Lawyer's bullying in the middle of the road! Told the policeman - I don't know the difference between senior and junior, I will slap you...

वायरल वीडियोः बीच सड़क पर वकील की दबंगई! पुलिसकर्मी से बोला- सीनियर-जूनियर के बीच फर्क नहीं पता, चांटा मार दूंगा...

editor
  • Awaaz Desk
  • December 17, 2023 06:12 AM
Viral Video: Lawyer's bullying in the middle of the road! Told the policeman - I don't know the difference between senior and junior, I will slap you...

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में वकील की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हाईकोर्ट  के वकील एक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करते दिखे। यही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मी को गालियां तक दे डालीं। घटना लखनऊ हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 की है। वीडियो में दिखा कि वकील अपनी कार में बैठे हुए हैं और वहां खड़े पुलिसकर्मी को अपशब्द बोल रहे हैं। वकील ने कहा कि मैं तुम्हें चांटा मार दूंगा। तुम्हें सीनियर और जूनियर में फर्क नहीं पता। इस बीच इंस्पेक्टर बीच बचाव करते दिखे। वो वकील को शांत करवा रहे थे। लेकिन वकील लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करते जा रहे थे। इसके बाद वो कार लेकर वहां से निकल गए। घटना शुक्रवार की है। एडीसीपी ईस्ट जोन सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले में शिकायत नहीं दी है। जब कोई भी पक्ष इसमें मामला दर्ज करवाएगा तो आगामी जांच की जाएगी। लेकिन हम इस मामले की अपनी तरफ से भी जांच कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: