• Home
  • News
  • Visiting the former Governor's residence, the CM extended his congratulations, stating: "Decades of national service, simplicity, and dedication to public welfare have received significant national-level recognition."

पूर्व राज्यपाल के आवास पहुंचकर सीएम ने दी बधाई; कहा- दशकों लंबी राष्ट्रसेवा, सादगी और जनसरोकारों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी स्वीकृति

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 01, 2026 12:06 PM
Visiting the former Governor's residence, the CM extended his congratulations, stating: "Decades of national service, simplicity, and dedication to public welfare have received significant national-level recognition."

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठतम राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से नवाजे जाने पर देवभूमि में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कोश्यारी के निजी आवास पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और राज्य के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। बधाई देने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए परम गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके दशकों लंबे बेदाग सार्वजनिक जीवन, निस्वार्थ राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक ऐतिहासिक स्वीकृति है। भारत सरकार का यह फैसला उत्तराखंड की माटी के संघर्षों का सम्मान है।

सीएम धामी ने पूर्व राज्यपाल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सदैव जनसेवा, सादगी तथा राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दिनों से लेकर राज्य के शुरुआती विकास की नींव रखने और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न संवैधानिक व राजनैतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अद्वितीय रहा है। एक कुशल जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, सांसद, राज्यपाल और निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कोश्यारी ने जो ऊंचे आदर्श स्थापित किए हैं, वे आज की नई पीढ़ी के राजनेताओं के लिए एक जीवंत प्रेरणास्रोत हैं।  मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने, समाज में चेतना को मजबूत करने और विकास के विभिन्न आयामों को आगे बढ़ाने में हमेशा एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी जी का विशाल राजनैतिक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण समाज को निरंतर आगे बढ़ने और सही दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। पद्म भूषण मिलने के बाद से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राज्य के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों और राजनीतिक दिग्गजों ने भी इसे उत्तराखंड के लोक-जीवन और जनसेवा की बड़ी जीत बताया है।
 


संबंधित आलेख: