• Home
  • News
  • War increased tension: 1600 people died in 72 hours! There is increased commotion around the world, Hamas threatens to kill Israeli hostages

जंग ने बढ़ाई टेंशनः 72 घंटे में 1600 लोगों की मौत! दुनियाभर में बढ़ी हलचल, हमास ने दी इजरायली बंधकों की हत्या की धमकी

editor
  • Awaaz Desk
  • October 10, 2023 06:10 AM
War increased tension: 1600 people died in 72 hours! There is increased commotion around the world, Hamas threatens to kill Israeli hostages

नई दिल्ली। इजरायल पर हमास के हमले से दुनियाभर में टेंशन का माहौल बना हुआ है। हमले के बाद जहां पश्चिमी देशों ने हमास के हमले को लेकर इस्राइल का समर्थन किया है, तो वहीं पश्चिमी एशिया के इस्लामिक देश फलस्तीन के समर्थन में साथ खड़े हैं। इस बीच इस्राइल में इन दर्दनाक हमलों में अब तक करीब 900 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में 690 की जान जाने की बात सामने आई है। इस बीच हमास ने धमकी दी है कि अगर गाजा पट्टी पर हमले नहीं रुकते हैं तो वह इस्राइली बंधकों की हत्या कर देगा। आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के हमलों के बाद कई देश इस्राइल के पक्ष में उतर आए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर हमास के हमलों की निंदा की है। इधर अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी एफबीआई ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिकों की जान पर किसी भी संभावित खतरे की वह जांच कर रहे हैं और अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए कोई भी सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। एफबीआई की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब इस्राइल और हमास के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। एफबीआई ने सोशल मीडिया पर साझे किए गए एक पोस्ट में यह बात कही


संबंधित आलेख: