मौसम अपडेट:मॉनसून की विदाई के बाद भी कई राज्यो में भारी बारिश!आगामी तीन दिन गरज के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट,जारी की एडवाइजरी
भारत:9/10/2022
The India Meteorological Department भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को उत्तराखंड उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मॉनसून की विदाई भले ही हो चुकी हो लेकिन कई राज्यो में भारी बारिश लगातार होने के चलते आमजनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार 9 अक्टूबर को उत्तराखंड सहित उत्तरप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु पूर्वी गुजरात इत्यादि राज्यो में भारी से अति भारी बारिश का हाईअलर्ट जारी है।

9 अक्टूबर 2022 को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्से, गुजरात के कुछ हिस्से, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल व पुर्वोत्तर भारत के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में तेज हवा व गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इन 26 राज्यों में आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर (Delhi Rains) में और बारिश की संभावना जताई है। आज बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और ये 'अच्छी' श्रेणी में आ गई और पारा भी नीचे गिरा है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से मौसम में बदलाव तो आया ही है, इसके साथ ही लोगों को नई मुसीबतें भी झेलने पड़ रही हैं। कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। जबकि कई इलाकों में जलभराव से मुसीबत बढ़ी। दिल्ली में रविवार को भी भारी बारिश के आसार है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।

बात करे उत्तराखंड की तो मौसम विभाग ने रविवार यानी 9 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है. इसमें चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में फ्लैश फ्लड या बरसाती उफान की भी चेतावनी है. मौसम विभाग ने आज (रविवार) के लिए पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई है.जारी एडवाइजरी के मुताबिक 10,11,12 को भारी बारिश की वजह से जगह जगह भूस्खलन होने का खतरा है इसीलिए बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गयी है।
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी भी हो चुकी है. इससे निचले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ताजा मौसम की बात करें तो भूस्खलन के बाद टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग फिलहाल बंद है. वहीं, चमोली जिले के हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई है. हेमकुंड साहिब बर्फ की सफेद चादर से लिपटा हुआ नजर आ रहा है.तापमान की बात करें तो इन दिनों न्यूनतम तापमान 21 से 22 और अधिकतम तापमान 31 तक बना रहने की संभावना है
IMD के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश होने की भी आशंका है. इसी के चलते सभी स्थानीय लोगों और टूरिस्टों से सावधान रहने और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने को कहा है.
ऐसे में लोगो से घरों पर ही रहने की अपील की जा रही है,नदी नालों के किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, अति आवश्यक कार्य होने पर ही कही बाहर जाएं और पहाड़ी इलाकों की ओर सफर करने से बचे।