• Home
  • News
  • Weather update: Snowfall in Uttarakhand, Himachal and Jammu and Kashmir! Highway closed in Kashmir-Himachal, cold wave in Delhi-NCR

मौसम अपडेटः उत्तराखण्ड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी! कश्मीर-हिमाचल में हाईवे बंद, दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 30, 2023 08:01 AM
Weather update: Snowfall in Uttarakhand, Himachal and Jammu and Kashmir! Highway closed in Kashmir-Himachal, cold wave in Delhi-NCR

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। अधिकांश जगहों पर देर शाम से ही मौसम बदला हुआ है। उधर कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के चलते हाईवे बंद हो गए हैं। हालांकि बर्फ की चादर में लिपटे टूरिस्ट स्पॉट्स पर पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां सोमवार को बारिश हो सकती है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलों से फसलें बर्बाद हो गई हैं। हिमाचल के पहाड़ों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर सहित अपर शिमला का जिला मुख्यालय और राजधानी से संपर्क कट गया है। किन्नौर में ढाई फीट तक बर्फबारी हुई है। 4 हाईवे समेत 320 सड़कें बंद हो गई हैं। यूपी में कहीं बारिश तो कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी UP की बात करें तो आगरा में रात से बारिश हो रही है। मुरादाबाद और मथुरा में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पूर्वांचल यानी वाराणसी और आस-पास के जिलों की बात करें तो धूप निकली है। लखनऊ में सुबह बादल छाए रहे, तेज हवाएं चलीं। कुछ देर बाद धूप निकल आई।


संबंधित आलेख: