क्या बोल गए नेताजीः भाजपा विधायक ने हिन्दू देवी-देवताओं का किया अपमान! मां लक्ष्मी, सरस्वती और बजरंग बली पर दिया विवादित बयान, लिंक में पढ़ें क्यों दो धड़ों में बंटे लोग?
नई दिल्ली। देश में राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा लगातार हिन्दू देवी-देवताओं अपमान किया जा रहा है, जिससे लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बिहार से सामने आया है। यहां भगलपुर की पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसपर खासा विवाद खड़ा हो गया है। विधायक के इस बयान को लेकर जगह-जगह लोग विरोध में उतर आए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने एक एक कर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और बजरंग बली पर विवादित टिप्पणियां की हैं। कहा कि मुसलमान धन की देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, फिर भी वे करोड़पति और अरबपति हैं। हनुमान जी शक्ति के देवता हैं लेकिन अमेरिका में उनकी पूजा नहीं होती, फिर भी वह दुनिया में महाशक्ति है। पासवान यहीं नही रूके। उन्होंने अगली टिप्पणी सरस्वती मां पर करते हुए कहा कि मुसलमान सरस्वती को नहीं मानते तो क्या वे विद्वान नहीं? कहा कि पूरी बात धार्मिक आस्था से जुड़ी है, अगर आप माने तो यह देवी हैं और अगर नहीं तो यह सिर्फ पत्थर की मूर्ति है। यह हमारे ऊपर है कि हम देवी-देवताओं में विश्वास करें या न करें। हमें तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए वैज्ञानिक आधार पर सोचना होगा। विधायक पासवान के इस बयान के बाद देशभर में लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। यही नहीं बिहार में इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के दो धड़ बंट गए हैं। एक धड़ा ललन पासवान के समर्थन मे है तो दूसरा धड़ा उनके विरोध में है। विधायक का विवादित बयान सामने आने के बाद खुद उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही उनका पुतला दहन कर दिया। उधर इस मामले में को लेकर कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर होती दिख रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि ललन पासवान को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। हम लोग भगवान राम, बजरंग बली, लक्ष्मी जी, काली माता सबको मानते हैं। हम लोग हिन्दू हैं और भाजपा मन्दिर के नाम पर चुनाव लड़ती है, उनको समझना चाहिए।