• Home
  • News
  • What did this female teacher do to the horse that the school was fired, everyone is fiercely criticizing

इस महिला टीचर ने घोड़े के साथ ऐसा क्या कर दिया कि स्कूल ने नौकरी से निकाल दिया? हर कोई कर रहा जमकर आलोचना

editor
  • Kanchan Verma
  • December 21, 2021 01:12 PM
What did this female teacher do to the horse that the school was fired, everyone is fiercely criticizing

प्राईमरी स्कूल की एक टीचर ने घोड़े के साथ कुछ ऐसा किया कि उन्हें स्कूल ने आउट कर दिया। दरअसल ब्रिटेन के लिसेस्टरशायर में प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली दो बच्चों की मां ने घोड़े को लात मारी और जब वो घोड़े को लात मार रही थी तब किसी ने उनकी वीडियो झट से बना ली। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गयी और महिला टीचर के स्कूल भी पहुंच गई। जिसके बाद स्कूल ने महिला टीचर को नौकरी से निकाल दिया। वायरल वीडियो को देखकर लोग सारा की खूब आलोचना कर रहे है।


डेली मेल' की एक खबर के मुताबिक, दो बच्चों की मां सारा मोल्ड्स लीसेस्टरशायर के मेल्टन मोब्रे में रहती हैं। घोड़े को लात मारने वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन ने 6 हफ्तों बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया, एजुकेशन ट्रस्ट चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पॉल मैडोक्स ने कहा, ''हम सारा की इस हरकत को देखते हुए उन्हें स्कूल की नौकरी से बाहर करते हैं।''

37 वर्षीय सारा मोब्रे के प्राइमरी स्कूल में सीनियर लीडर और तीसरी कक्षा की टीम टीचर थीं। दरअसल, सारा इस साल की शुरुआत में एक इवेंट में गई हुई थीं, वहां उन्होंने घोड़े के साथ मारपीट की और उसे लात भी मारी,लेकिन उनकी इस हरकत को किसी एक्टिविस्ट ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, और वीडियो हर जगह वायरल हो गया।
उधर दुनिया के सबसे बड़े घुड़सवारी युवा संगठन पोनी क्लब ने भी उनकी इस हरकत की निंदा की और उन्हें टीम मैनेजर के पद से हटा दिया. बता दें, इस क्लब के 30, 000 से भी ज्यादा सदस्य हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद  उन्हें जान से मार देने की भी धमकी देने लगे, इसके बाद डर के मारे सारा अपना घर छोड़कर किसी अनजान जगह शिफ्ट हो गईं।

सारा के पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें जान से मार देने की धमकियां मिल रही थीं, उन्हें डर था कि कहीं कोई उन्हें मार ना दे। या उनके बच्चों को ना नुकसान पहुंचाए,इसलिए वह कहीं अंजान जगह शिफ्ट हो गईं।

वहीं, सारा के एक अंकल ने मीडिया को बताया कि सारा वास्तव में ऐसी है नहीं,वह बहुत नेक औरत है और अपने घोड़े से काफी प्यार भी करती है, उन्होंने कहा, ''वो वीडियो हमने भी देखा था, लेकिन क्या पता उस समय घोड़ा आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा हो, जिसके कारण सारा ने उसे मारा। शायद सारा उसे कंट्रोल करने के लिए ऐसा कर रही थीं।''


संबंधित आलेख: