ऐसा भी क्या गुस्सा! कुत्ते के भौंकने पर इस शख्स ने खोया आपा,रॉड लेकर कुत्ते सहित पड़ोसियों पर कर दिया हमला
दिल्ली में एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर सिर्फ इसीलिए रॉड से हमला बोल दिया क्योंकि पड़ोसी का कुत्ता उस पर भौंकने लगा था। शख्स ने न केवल पड़ोसी पर हमला किया बल्कि कुत्ते को भी पीट डाला।
ये मामला राजधानी दिल्ली का है जहां पश्चिम विहार के रक्षित अपने परिवार के साथ रहता है पड़ोस में ही रहने वाले धर्मवीर दहिया रविवार सुबह रक्षित के घर के सामने स्व गुजर रहे थे कि तभी गेट पर बैठा रक्षित का पालतू कुत्ता धर्मवीर और गली के कुछ कुत्तों पर भौंकने लगा। ये देखकर धर्मवीर आग बबूला हो गए उन्होंने आव देखा न ताव और कुत्ते की पूंछ पकड़कर उसे दूर फेंक दिया ये देखकर जब रक्षित घर से निकल कर आया तो धर्मवीर ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर कुत्ते पर मारनी चाही लेकिन बीच मे रक्षित आ गया और ईंट उसे लग गयी। इसके बाद धर्मवीर एक रॉड लेकर वापस आया हंगामा देखकर रक्षित के परिजन भी बाहर आ गए। धर्मवीर ने रॉड से कुत्ते पर हमला किया फिर बीच बचाव करने आये रक्षित के मामा परभी रॉड से हमला कर दिया। इस पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
रक्षित ने पुलिस में शिकायत कर कहा है कि धर्मवीर ने उन पर, मामा,मामी,और उनके पालतू कुत्ते,पर हमला किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है । फ़िलहाल पुलिस ने रक्षित की शिकायत दर्ज कर ली है।
