ये क्याः इधर पति दवाईयां खरीदता रहा और उधर पत्नी बॉयफ्रेंड संग हो गई फरार! थाने पहुंचकर पति ने सुनाया दर्द, अब पुलिस कर रही तलाश
लखनऊ। यूपी के बांदा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां एक महिला शादी के 7 माह बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गयी। इतना ही नहीं पति का आरोप है कि उसकी बीवी घर से गहने भी साथ ले गई है। पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने कहा था कि वह बीमार है और चेकअप करवाना चाहती है। इसलिए वह उसे मेडिकल स्टोर लेकर गया था। लेकिन बीवी उसे चकमा देकर अस्पताल से भाग गई। पति का आरोप है कि एक युवक बहला फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा ले गया है। फिलहाल पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला बबेरू थाना इलाके का है। यहां शनिवार को थाने में रोते-बिलखते एक शख्स पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को अपनी कहानी बतानी शुरू की।
बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 को हुई थी। पत्नी के साथ उसके खास अच्छे संबंध नहीं थे। पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। उसका शादी से पहले ही एक युवक के साथ अफेयर था। वो युवक महिला के घर के पड़ोस में ही रहता था। शादी के बाद भी महिला उस शख्स के साथ संपर्क में थी। उसका उस युवक के साथ शादी के बाद भी अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी में तनाव रहता था। शनिवार को अचानक महिला ने कहा कि उसकी तबियत खराब है और वो चेकअप करवाना चाहती है। पति ने कहा कि बीवी बीमार होने की बात कह रही थी। इसलिए मैं दवाई लेने के लिए उसे लेकर मेडिकल स्टोर गया। लेकिन मुझे नहीं पता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।
मैं जैसे मेडिकल स्टोर में दवा लेकर बिल कटवा रहा था तो मेरी पत्नी कहीं चली गई। मैंने उसे खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। पीड़ित पति ने बताया कि जब मुझे पता लगा कि मेरी पत्नी अपने आशिक के पास है, तो मैं तुरंत उस युवक के घर पहुंचा। लेकिन वहां युवक ने मुझे जान से मार डालने की धमकी दी। घर जाकर पता चला कि पत्नी सारे गहने भी अपने साथ ले गई है। अब वो युवक भी अपने घर पर नहीं है। इधर इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक को ढूंढकर हम उससे पूछताछ करेंगे। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।