• Home
  • News
  • What is this: When husband did not take him to Dubai on his birthday, wife became a beast! Such a punch on the nose, death in agony

ये क्याः जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया पति तो पत्नी बन गई हैवान! नाक पर मारा ऐसा घूसा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • November 25, 2023 11:11 AM
What is this: When husband did not take him to Dubai on his birthday, wife became a beast! Such a punch on the nose, death in agony

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पुणे के वनवाडी इलाके के एक पॉश सोसायटी में पत्नी ने पति की नाक पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल वह चाहती थी कि उसके जन्मदिन पर पति उसे दुबई लेकर घुमाने जाए। हालांकि पति ने इससे इनकार कर दिया। इस बात से पत्नी नाराज हो गई और पति के चेहरे पर मुक्का मार दिया। पति की नाक पर चोट लगी जिसके कारण खून बहने लगा। वह बेहोश हो गया और फिर उसकी मौत हो गई। यह घटना पुणे स्थित अपार्टमेंट में हुई। रिपोर्ट के अनुसार, पति ने मैरिज एनिवर्सरी पर भी पत्नी को कोई गिफ्ट नहीं दिया था।

इस बात के कारण वह पहले से नाराज थी। इसके अलावा वह किसी रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में दिल्ली जाना चाहती थी मगर तब भी पति ने इनकार कर दिया था। इसके बाद जब इसका बर्थडे आया तो वह दुबई जाना चाहती थी हालांकि पति ने इस बार भी मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। वह पति से एनिवर्सरी पर महंगा गिफ्ट न देने, रिश्तेदार की बर्थ डे पार्टी में न जाने को लेकर शिकायत कर रही थी। वह जन्मदिन पर दुबई जाने को लेकर लड़ रही थी। पति छुट्टियों में दुबई जाने से मना कर रहा था। दोनों में बहस हो रही थी। तभी पत्नी ने गुस्से में आकर पति के चेहरे पर मुक्का मार दिया। मुक्का लगने से पति के दांत और नाक टूट गई। इस कारण अधिक खून बहने लगा और 36 साल के शख्स की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने फिलहार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित शख्स की पहचान निखिल खन्ना के रूप में हुई। जो एक बिजनेस मैन था। निखिल ने 6 साल पहले पत्नी रेणुका से लव मैरिज की थी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। असल में निखिल अपनी पत्नी रेणुका को उसके जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया ना ही शादी की सालगिरह पर उसे महंगे तोहफे दिए। मामले में वनवाडी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “रेणुका किसी रिश्तेदार के जन्मदिन पार्टी में दिल्ली ने ले जाने के कारण निखिल से पहले से ही नाराज थी।” अधिकारी ने कहा कि झगड़े के समय रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। इस कारण काफी खून बह गया। जिससे वह बेहोश हो गया। फिलहाल मामले में पूछताछ के लिए रेणुका को हिरासत में लिया गया है।


संबंधित आलेख: