• Home
  • News
  • What kind of ragging is this: The seniors forced the student to 'kiss'! Five students arrested after video went viral, 12 expelled from college

ये कैसी रैगिंगः सीनियर्स ने छात्रा से जबरन कराया ‘किस’! वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किए गए पांच स्टूडेंट्स, 12 को कॉलेज से निकाला गया

  • Awaaz24x7 Team
  • November 19, 2022
 What kind of ragging is this: The seniors forced the student to 'kiss'! Five students arrested after video went viral, 12 expelled from college

नई दिल्ली। ओडिशा के एक कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां रैगिंग के नाम पर नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन किस कराने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद मामले में पांच स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है, इनमें से दो नाबालिग हैं।
मामला गंजम जिले के बिनायक एकेडमी कॉलेज बेरहामपुर का बताया जा रहा है। बेरहामपुर के एसपी सरबन विवेक एम ने बताया कि 5 स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ रैगिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक नाहक है। उसकी उम्र 24 साल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीनियर्स फर्स्ट ईयर की एक लड़की और लड़के को आपस में किस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक सीनियर पास कुर्सी पर बैठा है, उसके हाथ में एक डंडा है। वो लड़के को थप्पड़ मार रहा है और मजबूर कर रहा है कि वह लड़की को किस करे। लड़का लड़की को किस करता है। इसके बाद लड़की उठकर जाने लगती है तो सीनियर स्टूडेंट उसका हाथ पकड़कर बैठा लेता है। उसे हाथ में रखी झड़ी दिखाकर डराता है। मौके पर करीब 20 सीनियर स्टूडेंट नजर आ रहे हैं, जिनमें कुछ छात्राएं भी हैं। वे घटना का विरोध करने की बजाय हंसती नजर आ रही हैं।


संबंधित आलेख: