जब हाईवे पर हुई नोटों की बारिश, सड़क पर असली नोट देख लूटने को उमड़े लोग
आप सोचिये, जब हाईवे पर आसमान से नोटों की बारिश होने लगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा। आपको बतादें एक ऐसा ही नज़ारा संयुक्त राज्य अमेरिका की एक सड़क पर देखने को मिला, जब सड़क पर हर तरफ नोट ही नोट गिरने लगे जिसे लूटने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। यह वाक्या संयुक्त राज्य अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया फ्रीवे का है, जहां एक बख्तरबंद ट्रक से नोटों से भरे बैग गिर गए, जिससे दक्षिणी कैलिफोर्निया के कार्ल्सबैड के हाईवे पर करंसी बिखर गई। जिसे लूटने की होड़ सी लग गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 9:15 बजे की है, जब बख्तरबंद ट्रक सैन डिएगो से फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प के एक ऑफिस की तरफ जा रहा था। उसी बीच यह घटना हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोगों को नोट उठाते हुए दिखाया गया है जबकि कुछ लोग नोट (डॉलर) के ढेर को पकड़ रहे थे और नोटों से खेल रहे थे। अधिकारियों ने लोगों से नकदी सौंपने का आग्रह किया है।
एक युवक डेमी बागबी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें कहा है - यह सबसे पागल चीज है जिसे मैंने कभी नहीं देखा है, सचमुच हर कोई फ्रीवे से पैसे निकालने के लिए फ्रीवे पर रुक गया।
फिलहाल, अधिकारीयों के अनुसार कितना पैसा खोया है इस बावत अभी कुछ कहा नहीं है, लोगों से सड़क पर लूटा पैसा वापिस जमा करवाने का आग्रह किया गया है और साथ ही पैसा न वापिस करने की दशा में कार्यवाही करने को कहा गया है और इस मामले की जाँच सीएचपी और एफबीआई कर रही है।
